Shimla Hfte oncoming vehicles before the new year will have to pay green tax-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए साल के पहले सप्ताह से शिमला आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ग्रीन टैक्स

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 08:06 AM (IST)
नए साल के पहले सप्ताह से शिमला आने वाले वाहनों को चुकाना होगा ग्रीन टैक्स
शिमला। राजधानी शिमला में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के सभी छोटे बड़े वाहनों से नए साल के पहले सप्ताह से नगर निगम ग्रीन टैक्स वसूलना शुरू कर देगा। शिमला में प्रवेश करने वाले छोटे वाहनों से 200 रूपये और बड़े वाहनों से 300 रूपये प्रति वाहन ग्रीन टैक्स लेने का प्रावधान है। ग्रीन टैक्स से नगर निगम को सालाना आठ करोड़ की आय होगी और यह धनराशि शहर के सौंदर्यीकरण और विकास पर खर्च होगी। नगर निगम ने ग्रीन टैक्स चुकाने के लिए मोबाइल एप की सुविधा दी है। नगर निगम की वेबसाइट पर अपना नाम व पता रजिस्टर कर ग्रीन टैक्स जमा करवाया जा सकेगा। लोग अपने मोबाइल फोन के जरिये ग्रीन टैक्स जमा करवा सकेंगे। यदि किसी के पास मोबाइल एप की सुविधा नहीं है तो वह किसी भी इंटरनेट कैफे में जाकर ग्रीन टैक्स जमा करवा सकता है। हिमाचल में पंजीकृत वाहनों ग्रीन टैक्स में छूट दी गई है। प्रदेश के किसी भी व्यक्ति जो किसी अन्य राज्य की गाड़ी नबर का प्रयोग हिमाचल में कर रहे है, उन्हें भी ग्रीन टैक्स से छूट दी गई है मगर इसके लिए उन्हें जरूरी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में जमा करवाने होंगे। नगर निगम शिमला के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने आज बताया कि ग्रीन टैक्स वसूलने को लेकर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लिहाजा जनवरी के पहले सप्ताह में टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे निगम को सालाना 15 करोड़ रूपये मिलेगा और यह धनराशि पर्यावरण व शहर की साफ.सफाई पर खर्च होगी। गौरतलब है कि इससे पहले नगर निगम ने बीते सितंबर माह शिमला में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए प्रवेश पर ग्रीन टैक्स वसूलने का ऐलान किया था लेकिन मोबाइल ऐप सोफ्टवेयर में तकनीकी खराबियों के चलते ग्रीन टैक्स वसूली की तिथि की घोषणाओं को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement