Shera and Singham return to Bhiwani Zoo, cubs will be seen with mother Geeta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिवानी चिड़ियाघर में शेरा और सिंघम की वापसी, मां गीता के साथ नजर आएंगे शावक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024 1:37 PM (IST)
भिवानी चिड़ियाघर में शेरा और सिंघम की वापसी, मां गीता के साथ नजर आएंगे शावक
भिवानी। भिवानी चिड़ियाघर में वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर है। लगभग एक साल, एक महीने और 24 दिन के बाद, मादा शेरनी गीता अपने लाडले शेरा और सिंघम के साथ मुख्य बाड़े में अटखेलियां करते नजर आएंगी। अब शेरा और सिंघम को देखने के लिए लोग चिड़ियाघर में जा सकेंगे, क्योंकि अधिकारियों की अनुमति के बाद इन दोनों शावकों को मुख्य बाड़े में छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि मादा शेरनी गीता ने 2 अक्टूबर 2022 को दो नर शावकों को जन्म दिया था। उनके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी चिड़ियाघर के कर्मचारियों और सर्जन ने उठाई थी। शावक शेरा और सिंघम को एक छोटे बाड़े में रखा गया था, जहां उनका ध्यान रखा गया और अब जब वे बड़े हो गए हैं, तो चिड़ियाघर प्रशासन ने इन्हें मुख्य बाड़े में भेजने के लिए परमिशन मांगी थी। मुख्य वन्य प्राणी वॉर्डन विनीत गर्ग ने दोनों शावकों को मुख्य बाड़े में छोड़ने की अनुमति दे दी, जिससे अब लोग इन दोनों शावकों को अपनी मां गीता के साथ देख सकेंगे। यह बदलाव चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के लिए खासा आकर्षण का कारण बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement