khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 10:31 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कभी कन्नौज से सांसद रहीं शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना 14 फीसदी ब्राह्मण सहित सवर्ण मतदाताओं को लुभाने की कवायद है। बसपा के ‘सर्वजन हिताय’ नारे के कारण ब्राह्मण मतदाता पहले मायावती के पाले में था, लेकिन पिछले चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को बिखराव देखने को मिला था। इस बार कांग्रेस को अपने पुराने वोट बैंक की याद आई है। कांग्रेस ने अन्य पार्टियों में ब्राह्मणों की उपेक्षा को देखते हुए एक अनुभवी ब्राह्मण महिला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। शीला अनुभवी होने के साथ ही कांग्रेस का सवर्ण चेहरा होंगी।