Sharp rain started when the Prime Minister reached Khel gaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेलगांव पहुंचते ही बारिश ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत, लौटते समय फिर बारिश

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 4:53 PM (IST)
खेलगांव पहुंचते ही बारिश ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत, लौटते समय फिर बारिश
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबोक एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से खेलगांव पहुंचते ही तेज बारिश ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके लौटते समय भी तेज बारिश हुई। दोनों समय हुई बारिश लोगों में चर्चा का विषय रही। प्रधानमंत्री के खेलगांव पहुंचते ही सभा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी के जयकारे गूंज उठे। बारिश के दौरान ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। बारिश के दौरान ही पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से निकले। भारी बारिश के कारण लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई। हालांकि बारिश के कारण वहां मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पीएम ने खेलगांव में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement