भोपाल। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर 17 फरवरी को होशंगाबाद आ रहे हैं। वह जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जदयू के दिल्ली स्थित कार्यालय के सचिव राम बहोर साहू द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञçप्त के मुताबिक, सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 फरवरी को रेल से होशंगाबाद के इटारसी पहुंचेंगे।
वह 17 व 18 फरवरी को बाबई में रहेंगे। 19 फरवरी को जबलपुर पहुंचेंगे और 20 फरवरी को जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शरद 21 फरवरी को जबलपुर से नई दिल्ली के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे।