वहीं पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि प्रफुल्ल पटेल को अजीत पवार के
विद्रोह की भनक लगी थी लेकिन उन्होंने पार्टी को समय पर सूचित नहीं किया।
राकांपा नेता उन्हें लेकर चौकन्ना हैं। राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने
पहले कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फ्लोर टेस्ट पर
जोर देने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए।
मलिक ने कहा था कि जहां तक
विधायकों का संबंध हैं, पांच विधायक संपर्क में नहीं थे। उनमें से दो वापस आ
गए हैं। तीसरे विधायक ने वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भेजा है। हमारे
सभी विधायक आज शाम तक वापस आ जाएंगे। मलिक ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र
सरकार के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा, हम चाहते
हैं कि देवेंद्रजी इस्तीफा दें। अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम
निश्चित तौर पर सरकार को विधानसभा में हराएंगे और नई सरकार बनाएंगे।