Sharad Pawar key aide Praful Patel absent from maharashtra political scenario, speculations...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शरद पवार के करीबी प्रफुल्ल पटेल राजनीतिक परिदृश्य से नदारद, लग रही हैं ये अटकलें

khaskhabar.com: रविवार, 24 नवम्बर 2019 5:45 PM (IST)
शरद पवार के करीबी प्रफुल्ल पटेल राजनीतिक परिदृश्य से नदारद, लग रही हैं ये अटकलें
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अजीत पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों को फिर से शरद पवार के समर्थन में लाने के राजनीतिक उठापटक व व्यस्तता के बीच शरद पवार के करीबी सहयोगी प्रफुल्ल पटेल राजनीतिक परिदृश्य में सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। प्रफुल्ल पटेल ट्विटर पर पिछले दो दिनों से सक्रिय नहीं है। उन्होंने शुक्रवार को फुटबॉल को लेकर ट्वीट किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अजीत पवार के पार्टी से विद्रोह पर कुछ नहीं कहा। अजीत पवार को मनाने की तीन कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इसमें दो शनिवार को की गईं, जिसमें दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरीफ ने उनसे मुलाकात की थी और एक कोशिश रविवार को की गई। रविवार को शरद पवार ने जयंत पाटिल को उनके पास भेजा था। ऐसी बातचीत के लिए शरद पवार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। प्रफुल्ल पटेल एयर इंडिया घोटाले में जांच का सामना कर रहे हैं। राकांपा के एक सूत्र ने कहा है कि घोटाले में जांच से बचने के लिए वे शांत हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि जब शरद पवार खुद सारा मामला संभाल रहे हैं तो किसी और की क्या जरूरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement