khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 12:35 PM (IST)
पुण्यभूषण फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले
‘पुण्यभूषण पुरस्कार’ समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में पवार ने कहा,
‘तुर्की जैसे सुंदर देश में आए दिन 40-50 मासूमों की जान जा रही है।
अमेरिका और अन्य प्रगतिशील देश भी इससे बचे नहीं हैं।’ आईएसआईएस का हवाला
देते हुए पवार ने कहा कि सांप्रदायिक विचारों की जिद करने वाले और उसके लिए
कानून व्यवस्था हाथ में लेकर, मासूम निरपराध लोगों की हत्या करने का सत्र
आज देश में, दुनिया में जारी है। इसका रोग हमारे देश में भी है, इससे
संघर्ष करने की जरूरत है।