Shambhu border connecting Haryana-Punjab closed since February, people facing huge problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर फरवरी से बंद, लोगों को हो रही भारी परेशानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024 1:26 PM (IST)
हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर फरवरी से बंद, लोगों को हो रही भारी परेशानी
अंबाला। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर, जिसे फरवरी माह से हरियाणा सरकार ने बंद कर दिया था, अब भी यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। इस सीमा को बंद करने का कारण किसानों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली के लिए धरने पर जाने का था, जिसके चलते हरियाणा सरकार ने पंजाब से जुड़े सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए थे। इससे शंभू बॉर्डर पर पंजाब की ओर धरने पर बैठे किसानों को अलग किया गया था, लेकिन इसका परिणाम यह हुआ कि आने-जाने वाले आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसा कि आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं, शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण लोग जिनमें से कोई पंजाब जा रहे थे तो कोई जम्मू-कश्मीर, अब वापिस लौटते हुए चंडीगढ़ के रास्ते से पंजाब जा रहे हैं। फरवरी से बंद पड़े शंभू बॉर्डर पर आजकल सन्नाटा छाया हुआ है, जबकि पहले यहां वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं। किसानों के धरने की वजह से यह रास्ता बंद किया गया था, और अब सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकला है। हालांकि, हाल ही में सरकार ने शंभू बॉर्डर तक एक रास्ता खोला था, लेकिन यह लोगों के लिए कोई फायदा नहीं ला सका। अब लोग सीधे आबेहे (चंडीगढ़) से पंजाब जाने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि किसानों की जायज मांगों को मानकर, आम जनता को हो रही इस असुविधा से बचाएं। इस बंद से सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी मुश्किलें हो रही हैं।
लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है, और उनका कहना है कि इस समस्या का समाधान जल्दी से निकाला जाना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और उनका यात्रा तय समय पर हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement