Shaheed DSP Aman Thakur last fare today , See here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की अंतिम विदाई आज, यहां देखिए

khaskhabar.com: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 11:37 AM (IST)
शहीद डीएसपी अमन ठाकुर की अंतिम विदाई आज, यहां देखिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को शहीद हुए डीएसपी अमन ठाकुर को आज अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे जम्मू के पुलिस लाइन्स में उन्हें आखिरी सलामी दी जाएगी। जबकि दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। अमन ठाकुर के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल होने के समाचार हैं। आपको बताते जाए कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। इसी के बीच कुलगाम जिले में रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने 3 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। इस एनकाउंटर में डीएसपी अमन ठाकुर के अलावा एक और जवान शहीद हो गया था। जबकि दो जवान घायल हुए थे। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए गए हैं। शहीद हुए अमन ठाकुर जम्मू-कश्मीर पुलिस सेना के 2011 बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से जम्मू के डोडा इलाके से थे। काफी समय से वे दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे, पिछले ही महीने उन्हें इसके लिए मेडल से भी नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement