बता दें कि शहाबुद्दीन ने गुरुवार को जेल से बाहर आते ही जहां लालू
प्रसाद यादव की तारीफ हुए उनको अपना नेता बताया था, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें परिस्थितियों का नेता कहा था। सीवान से
तीन बार सांसद रहे इस बाहुबली नेता ने कहा था, ‘मेरे लिए लालू प्रसाद नेता
हैं और नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं।’