Shah will attend today meeting, submit proposal to Sabarimala temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संघ की बैठक में आज शामिल होंगे शाह, सबरीमाला मंदिर पर आएगा प्रस्ताव

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2019 10:11 AM (IST)
संघ की बैठक में आज शामिल होंगे शाह, सबरीमाला मंदिर पर आएगा प्रस्ताव
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू हो गई है। शुक्रवार को शुरू हुई इस सभा का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत आैर सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने केदारपुर धाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में किया। चुनावों के लिए अहम बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में संघ के एजेंडे पर चर्चा होने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को काम में जुटने को कहा जाएगा।
अमित शाह होंगे शामिल
इस बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पहुंचेंगे। वहीं इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में तय एजेंडों पर सीधे तौर पर कोई राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा।
इस मामले में सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने भी बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कोई राजनीतिक चर्चा होने से इनकार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement