Shah and Yogi reach Kashi to make PM Modi nomination grand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए शाह और योगी पहुंचे काशी

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2024 9:03 PM (IST)
पीएम मोदी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए शाह और योगी पहुंचे काशी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान गंगा आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने घाट पर आयोजित ड्रोन शो का भी अवलोकन किया। वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ ही रोड शो के भव्य स्वागत की तैयारी है। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी रोड शो की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। पीएम मोदी के ठहरने और नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement