पंचायत ने गैर कानूनी ढंग से सफेदे के दरख्त काटने का लगाया आरोप
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 10:42 PM (IST)

फगवाड़ा। रिहाणा जट्टां की पंचायत ने गांव की शमशान भूमि में लगे सफेदे के 42 पेड़ों को गैर कानूनी ढंग से काटने का गांव माधोपुर के ठेकेदार पर आरोप लगाया है। सरपंच परवीन कौर के अलावा पंचायत मैंबर मनजीत सिंह, सरबजीत कौर, गुरमेल राम, जसपाल सिंह, पूर्व सरपंच हरसरूप रिहाणा जट्टां व पूर्व मैंबर पंचायत बलराज कुमार आदि ने बताया कि इस संबंध में जब उक्त ठेकेदार से संपर्क किया तो कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं मिला जिस पर गत 21 फरवरी को पंचायत ने रावलपिंडी पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी जिसकी एक कापी कार्रवाई के लिए ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी को भी भेजी गई थी। बावजूद इसके न तो पुलिस ने ही कोई कार्रवाई की व न ही बी.डी.पी.ओ. विभाग की ओर से कोई एक्शन लिया गया जिसे देखते हुए मामले में सत्तापक्ष का दखल प्रतीत होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि थाना रावलपिंडी प्रभारी को मिलने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन वे सामने नहीं आए। इस दौरान फगवाड़ा विधानसभा हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब जोगिन्द्र सिंह मान ने पुलिस के उच्च अधिकारियों तथा संबंधित विभाग को चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने पेड़ बेचे, कटवाये अथवा खरीदे हैं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जल्दी से जल्दी अमल में लाई जाए वरना कांग्रेस पार्टी तीखा संघर्ष शुरु करेगी। इस अवसर पर देहाती कांग्रेस प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतबीर सिंह साबी, अर्जुन सुधीर आदि भी उपस्थित थे।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ प्रेमी के कर दिए 16 टुकड़े, काटे और एेसे छिपाया...]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]