Sex scandal case: Prajwal Revanna came forward for the first time, said- will appear before SIT on May 31-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैक्स स्कैंडल मामला : पहली बार सामने आए प्रज्वल रेवन्ना,कहा- 31 मई को SIT के सामने पेश होऊंगा

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2024 4:41 PM (IST)
सैक्स स्कैंडल मामला : पहली बार सामने आए प्रज्वल रेवन्ना,कहा- 31 मई को SIT के सामने पेश होऊंगा
बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन सीट से सांसद और चुनावों में बीजेपी की सहयोगी जेडीएस के मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना देशभर में चर्चा में है। प्रज्वल रेवन्ना ने इस पुरे मामले में पहली बार एक वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मैं 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा। प्रज्वल रेवन्ना ने कहा जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए तो मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और कोई एसआईटी नहीं बनाई गई थी, मेरी विदेश यात्रा पूर्व नियोजित थी। जब मैं अपनी यात्रा पर था तो मुझे आरोपों के बारे में पता चला।" राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके बारे में और मेरे खिलाफ बात करना शुरू कर दिया और मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची गई... शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होऊंगा और जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करूंगा जांच. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। आपको बता दे की प्रज्वल रैवन्ना पर यौन उत्पीड़न, सैकड़ों सैक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने के आरोप हैं। कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रवन्ना के जर्मनी चले जाने की खबरें सामने आई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement