Sex racket busted in Shimla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिमला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:08 PM (IST)
शिमला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
शिमला। शिमला पुलिस ने राजधानी में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर इससे जुड़े दो युवकों और दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। लड़कियां चंडीगढ़ की हैं, जबकि लड़कों में एक जसविंद्र लुधियाना और दूसरा गुरमीत अमृतसर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जसविंद्र और गुरमीत शोघी में सेक्स रैकेट चलाते हैं और वहां किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों शिमला में कई होटलों में मांग पर लड़कियां सप्लाई करते थे। पंजाब और चंडीगढ़ से लड़कियां लाई जाती थीं। पुलिस की इन पर पिछले कई दिनों से नजर थी। पुलिस ने कच्चीघाटी में गश्त के दौरान देखा कि पंजाब नंबर की गाड़ी (पीबी02.2028) में ये दोनों दो लड़कियों के साथ सवार थे। पुलिस ने इन्हें रोका और पुछताछ की। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे डांसर हैं और उन्हें यहां एक होटल में डांस करने के मकसद से लाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें यह कहा गया कि उनको ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाने हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे देने की पेशकश की गई थी। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे शिमला में किन.किन होटलों में लड़कियों की सप्लाई करते थे और इनके साथ और कितने लोग जुड़े हैं। लड़कियों को सरकारी गवाह भी बनाया जा सकता है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement