Sewage Water Accumulation at Lalgarh Palace Complex Causes Trouble for Commuters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालगढ़ पैलेस परिसर में सीवरेज के पानी का जमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2026 2:10 PM (IST)
लालगढ़ पैलेस परिसर में सीवरेज के पानी का जमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बीकानेर। एक ओर आज पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बीकानेर के लालगढ़ पैलेस परिसर क्षेत्र में सीवरेज के गंदे पानी के जमाव ने पर्यावरणीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में सड़कों और रास्तों पर फैले सीवरेज के पानी के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे इस गंदे पानी को पार कर अपने गंतव्य तक कैसे पहुंचें। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस स्थिति के कारण न केवल आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्गंध और गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए जा रहे हैं, वहीं लालगढ़ पैलेस परिसर में सीवरेज के पानी का फैलाव संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement