Severe cold in Kedarnath Dham, construction work put on hold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2023 9:05 PM (IST)
केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा
केदारनाथ । उत्तराखंड में ठंड अपने चरम पर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है। यहां सुबह और रात में तापमान माइनस 6 से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे पुनर्निर्माण कार्य को रोकना पड़ा है। पिछले एक हफ्ते से तापमान माइनस में है, जिसके कारण 150 मजदूर वापस चले गए हैं। केवल 100 मजदूर ही काम कर रहे हैं। पत्थर, सीमेंट से जुड़े सभी काम बंद हैं। यहां पेयजल लाइनों और टंकी का पानी भी जम रहा है। इन हालातों में मजदूरों को कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement