Seven killed in road accident in Nepal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 मार्च 2024 4:29 PM (IST)
नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात की मौत
काठमांडू । नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, "हमने नौ लोगों को जीवित बचाया, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि ओवरलोडिंग और ढलानदार सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई।
जीप में 16 लोग सवार थे और दुर्घटना जिस जगह हुई, वो हिस्सा काफी संकरा था।
नेपाल में यातायात दुर्घटनाओं में आम तौर पर हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement