Advertisement
वैज्ञानिक तरीके से भेड़ एवं बकरी पालन हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

निदेशक प्रसार डॉ. पी. एस. शेखावत ने किसानों को बताया कि भेड़ बकरी पालक किसान भी उत्पादक संगठन (FPO) बनाकर सामूहिक कार्य कर बड़े बाजार तक अपने उत्पाद को पहुंचा सकते हैं। साथ ही कहा कि किसान भाई कृषि के साथ साथ इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं l
कार्यक्रम के आयोजक व पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष और छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कृषि महाविद्यालय बीकानेर के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित करवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के छह राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से 55 भेड़ एवं बकरी पालक प्रगतिशील किसान हिस्सा ले रहे हैं।
कृषि महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में प्रशिक्षण सह संयोजक डॉ. शंकर लाल, कृषि विज्ञान केंद्र बीकानेर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दुर्गा सिंह, डॉ. कुलदीप सिंघे एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थिति रहे l मंच संचालन डॉ सुशील कुमार ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


