Services PMI shrinks in Decfor second straight month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी से लगातार दूसरे महीने सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन गिरा : पीएमआई

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 07:44 AM (IST)
जीएसटी से लगातार दूसरे महीने सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन गिरा : पीएमआई
मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद से अगस्त में लगातार दूसरे महीने सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा। प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली। मौसमी रूप से समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक के मुताबिक, पिछले महीने गिरावट की रफ्तार जुलाई की तुलना में कम रही, जब उत्पादन साल 2013 के बाद से अपने निम्नतम स्तर तक गिर गया था। मौसमी समायोजित सूचकांक अगस्त में 47.5 रहा, जबकि जुलाई में यह 45.9 था। इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक आर्थिक गतिविधि में समग्र वृद्धि का और 50 से कम समग्र कमी का संकेत है।
आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री और रिपोर्ट की लेखिका पोलीअना डी लीमा ने बताया, ‘‘सेवा क्षेत्र में अगस्त में गिरावट देखी गई, जो निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में कमी के कारण हुई है। विनिर्माण उत्पादन में कमी के कारण व्यापार गतिविधियां भी प्रभावित रही। हालांकि जुलाई में माल उत्पादन में गिरावट अस्थायी साबित हुई, लेकिन सेवा क्षेत्र में गिरावट जारी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement