Sergeant accused of tearing the uniform application dismissed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवलदार की वर्दी फाड़ने के आरोपी की अर्जी खारिज

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 9:29 PM (IST)
हवलदार की वर्दी फाड़ने के आरोपी की अर्जी खारिज
मोहाली। छह साल पहले एक हवलदार की वर्दी फाड़ने के आरोपियों की सजा कम करने की याचिका अतिरिक्त सेशन कोर्ट द्वारा बुधवार को खारिज कर दी गई। इस मामले में गांव कुंडा के पूर्व सरपंच रंजीत सिंह सहित मंदीप सिंह उर्फ सोनू को भी सज़ा हुई है। दोनो को 3 साल कैद काटने की सज़ा सीजेएम कोर्ट द्वारा दी गई थी। यह सजा कम करने की याचिका एएसजे पी एम शर्मा की अदालत ने खारिज की । 27 जुलाई 2010 को डीसी कार्यालय के बाहर इनके द्वारा चक्का जाम कर धरना प्रर्दशन किया जा रहा था। इसी बीच यहां एक मरीज़ को लेकर एंबुलेंस आई जिसे आरोपियो ने आगे ना जाने दिया। वहां डयुटी दे रहे हवलदार मोहन लाल ने एंबुलेंस को रास्ता दिलाने का प्रयास किया। आरोपी उनसे उलझ गए और इस खींचतान में उनकी वर्दी फाड़ दी । पुलिस कर्मी ने इन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आज इनको जेल भेज दिया गया। ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement