उधर,
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अलगाववादियों को कड़ी
फटकार लगाई है। उनके मुताबिक, अलगाववादियों ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से
मुलाकात न कर अपनी ही बेइज्जती की है। मुफ्ती ने अलगाववादी नेताओं को
निशाने पर लेते आरोप लगाया कि वे घाटी में बच्चों को हिंसा में शामिल होने
के लिए भडक़ा रहे हैं जबकि अपने बच्चों के लिए यह सुनिश्चित करने में लगे
हैं कि वे विदेश या राज्य के बाहर पढ़ें।
मुफ्ती ने कहा कि हमारे लोगों
के पास मौका है, अगर वे इस मसले का हल चाहते हैं। हम आपसे बिना शर्त बात
करने को तैयार हैं, तब भी वे (अलगाववादी) सामने नहीं आए। हमारे वजीरे आजम
बहुत मजबूत हैं, ऐसा पहली बार हुआ है। इतने मुश्किल हालात में राजनाथ जी
आए, दरवाजे तक नहीं खोले। हमारे मेहमान की बेइज्जती, मेहमान की बेइज्जती
नहीं बल्कि हमारी खुद की बेइज्जती होती है।
सुविधाएं वापस लिए जाने की मांग हुई तेज