Sensex down more than 400 points after budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट के बाद 400 अंक से ज्यादा लुढक़ा सेंसेक्स

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2019 1:42 PM (IST)
बजट के बाद 400 अंक से ज्यादा लुढक़ा सेंसेक्स
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने आम बजट पर उत्साहीन प्रतिक्रिया दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा लुढक़ा और निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 13.28 बजे 414.38 अंकों यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 39,493.68 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 39,481.01 तक लुढक़ा जबकि सेंसेक्स सुबह मजबूती के साथ 39,990.40 पर खुला और 40,032.41 तक उछला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 121.75 अंकों यानी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 11,825 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले निफ्टी मजबूती के साथ 11,964.75 पर खुलने के बाद 11,981.75 तक उछला लेकिन बजट पेश होने के बाद 11,825 तक लुढक़ गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement