Advertisement
सेंसेक्स 692 अंक बढ़कर हुआ बंद, निफ्टी 22,800 के पार

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडिया विक्स में 11 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 16.80 पर आ गया है, जो दिखाता है कि बाजार में स्थिरता बढ़ रही है।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। हालांकि, फार्मा, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में 30 में 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं।
टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एलएंडटी और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। एचयूएल, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं।
अमेरिका में यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना के कारण वैश्विक बाजारों में बड़ी तेजी हुई है।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट, वैभव विदवानी का कहना है कि चुनावों के नतीजों के कारण हुई गिरावट के बाद भारतीय बाजारों ने जोरदार वापसी की है। बाजार को भरोसा है कि एनडीए एक स्थिर सरकार देगी। निफ्टी लगातार मजबूत बना हुआ है। बुधवार को तेजी के बाद, गुरुवार को भी निफ्टी में एक प्रतिशत की बढ़त देखी गई और 22,900 का उच्चतम स्तर छुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


