Senior physician Dr. Chandrashekhar honored at Matsya Mahayagna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मत्स्य महायज्ञ में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर का सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मई 2026 7:46 PM (IST)
मत्स्य महायज्ञ में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर का सम्मान
खास खबर। लालसोट क्षेत्र में आयोजित मत्स्य महायज्ञ में रोजाना की भांति गुरुवार को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर ने सहभागिता निभाई। यज्ञशाला में मुख्य यजमान घनश्याम पोकरी एवं कजोड़ सेठ द्वारा डॉ. चन्द्रशेखर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान डॉ. चन्द्रशेखर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां देकर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने महाआरती में भी भाग लिया तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement