Advertisement
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, ऐसा था राजनीतिक जीवन

बता दें, प्रभात झा बीते कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए भोपाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चार सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख की जा रही थी। लेकिन, आखिरकार उन्हें बचाया न जा सका। शुक्रवार करीब सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया।प्रभात झा मूल रूप से बिहार के हरिहरपुर जिला दरभंगा के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी रंजना झा और दो बेटे हैं।
उन्होंने बीएससी, एमए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। वह मध्यप्रदेश में 8 मई 2010 से दिसंबर 2012 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 2008 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित, साल 2007 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए।
वह मध्यप्रदेश में साल 1993 से लेकर 2002 तक मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रहे। उन्हें क्रिकेट खेलना, पढ़ना और लिखना काफी पसंद था। वह विदेश यात्रा पर साल 2009 में ऑस्ट्रिया गए। उनकी यह यात्रा 14 से लेकर 18 अगस्त तक चली। प्रभात झा के द्वारा लिखी गई पुस्तकें, हिंदी में शिल्पी, जन गण मन, अजातशत्रु, पं-दीनदयालजी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


