Seminar held in Malpura on Deendayal Upadhyays birth anniversary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मालपुरा में संगोष्ठी आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 8:23 PM (IST)
दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मालपुरा में संगोष्ठी आयोजित
मालपुरा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा राष्ट्रीय अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिला संगोष्ठी का आयोजन शहर कार्यालय में किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित ई गई। दीप प्रज्ज्वलित के साथ मुख्य वक्ता भीलवाड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके "एकात्म मानववाद" के सिद्धांत की व्याख्या करते हुएं उनके बताए हुएं मार्ग पर चलने का कार्यकर्ताओं को सन्देश दिया। जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रभु बाडोलिया, संत कुमार जैन सह प्रभारी एवं जिला मंत्री निलिमा आमेरा, प्र.उधो.प्रकोष्ठ सह-संयोजक नरेन्द्र जैन(नीटू),मंडल उपाध्यक्ष रमाकांत पटेल ,पचेवर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर जांगिड़ ने भी दीनदयाल उपाध्याय जी के दार्शनिक विचारों उनकी अन्त्योदय अवधारणा तथा देश के आर्थिक विकास के स्वदेशी मांडल पर अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालक मनीष जैन टोरडी ने किया। उन्होंने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने जिला संगोष्ठी में उपाध्याय जी पर अपने विचार प्रकट करते हुए संगोष्ठी में उपस्थितअतिथियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement