बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में लर्निग बाइ डूंईग - कर के सीखिए विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की शुरूआत में प्रथम सत्र में डूॅंगर महाविद्यालय प्राचार्या, डा.बेला भनोत अध्यक्ष, प्रो.ओ.के.हर्ष मुख्य अतिथि, डा.घनश्याम आत्रेय विशिष्ठ अतिथि, डा.दिग्विजय सिंह विशिष्ठ अतिथि व डा.रवीन्द्र मंगल संयोजक द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा की गई । प्रथम सत्र में भनोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जन्म से मृत्यु तक आजीवन सीखने की प्रवृति की विवेचना करते हुए बताया कि अब्दुल कलाम ने विकास के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हम जीवन में सीखने की प्रवृति को आगे बढाते हुए सीखने का अनवरत प्रयास करें। डा.दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थी दिवस व शरद पूर्णिमा के संयुक्त अवसर की वैज्ञानिक विवेचना करते हुए बताया कि विद्यार्थी के सम्मान पर शिक्षक स्वंय गौरवान्वित महसूस करता है । उन्होंने लर्निग सेंटर में कलाम की सभी पुस्तकों को सहज रूप से उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया । इसी सत्र में डा.अजय नागर ने डा.एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । डा.राजनारायण व्यास द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।