Selfies and promises to voters on Facebook Box-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोटर के साथ सेल्फी और फेसबुक पर वादों का पिटारा

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 4:41 PM (IST)
वोटर के साथ सेल्फी और फेसबुक पर वादों का पिटारा
बाड़मेर। बदलते वक्त के साथ युवाओं का ट्रेंड भी बदल रहा है। छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ बाड़मेर के छात्रसंघ चुनाव के समर में दिख रहा है। मान-मनुहार करके वोट मांगने के बजाय उम्मीदवार छात्र-छात्राएं समर्थकों और वोटर छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। सेल्फी लेने का चलन इस बार छात्र-छात्राओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा उम्मीदवार फेसबुक के जरिये अपने वादों का पिटारा खोल रहे हैं। बाड़मेर के महिला महाविद्यालय के चुनावों के लिए एनएसयूआई ने रविवार को अपने छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन ने इस मर्तबा अध्यक्ष पद के लिए मूली चौधरी और महासचिव पद के लिए मोनिका डागा को उम्मीदवार बनाया है। गली-गली चुनावी प्रचार में इस बार मतदाता से समर्थन के अलावा सेल्फी भी लेते नजर आ रहे हैं। शांत राजनीती का इलाका कहे जाने वाले महिला महाविद्यालय में सेल्फी ही चुनावों की जान बनी नजर आ रही है और वादे हो रहे हैं फेसबुक पर। अब देखने वाली बात यह है कि चुनावों के दिन कितने फेसबुक से पोलिंग बूथ तक बढ़ते हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement