Seeking to include bhartapur dholpur Jats in OBC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर-धौलपुर के जाटों को OBC में शामिल करने की मांग

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 9:18 PM (IST)
भरतपुर-धौलपुर के जाटों को OBC में शामिल करने की मांग
भरतपुर । भरतपुर धौलपुर के जाटों को ओबीसी में शामिल किये जाने को लेकर भरतपुर के जन प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता आयोजित की । प्रेस वार्ता में भरतपुर के सांसद बहादुर सिंह कोली ने बताया कि जिले के सांसद, विधायक सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने राज्य की मुख्यमंत्री और राज्य पिछडा वर्ग आयोग को पत्र लिखा है जिसमें राज्य की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं नदबई विधायक कृष्णेन्द्र कौर दीपा, सासंद बहादुर सिंह कोली, कांमा विधायक जगत सिंह, भरतपुर विधायक विजय बंसल, नगर विधायक अनीता सिंह, बयाना विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल, जिला प्रमुख बीना सिंह, नगर निगम के मेयर शिव सिंह सिंह भौट ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि शीध्र भरतपुर धौलपुर के जाटों को राजस्थान के अन्य जिलो के जाटों के समान ओबीसी का दर्जा प्रदान किया जाए। जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि इन दोनों जिलों के जाटों की सामाजिक स्थिति बहुत खराब है आज भी दोनों जिलो में 95 प्रतिशत से अधिक जाट खेती व पशुपालन पर आश्रित है।जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे इसलिए भरतपुर धौलपुर के जाटों को शीध्र राजस्थान में ओबीसी का दर्जा प्रदान किया जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement