Seeing the development BJP leader are overwhelming: Negi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास कार्य को देखकर बौखला गए हैं भाजपा नेता: नेगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 6:18 PM (IST)
विकास कार्य को देखकर बौखला गए हैं भाजपा नेता: नेगी
भावनगर। भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा के नेता प्रदेश सरकार द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्य को देखकर बौखला गए हैं। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयान बाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कहना है निचार खंड कांग्रेस प्रवक्ता डीडी नेगी का। नेगी ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि जिले में विस उपाध्यक्ष की बदौलत जिले में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे है। उसके बाद भी भाजपा नेता विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी पर किन्नौर के विकास की अनदेखी के निराधार आरोप लगा रहे है। भाजपा सरकार पर आरोप जडते हुए नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किन्नौर जिले में विकास के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया। भाजपा नेताओं को सिर्फ चुनाव के समय ही जनता की याद आती है। उन्होंने भाजपा नेताओं को विस उपाध्यक्ष के खिलाफ निराधार बयानबाजी नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि विस उपाध्यक्ष के अथक प्रयास से जिले के कई दुर्गम गांव सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं। अनेकों गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य तेजी किए जा रहे हैं। इन सभी गांवों को रिकार्ड समय में सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement