Advertisement
बड़े सपने देखें, पूरा करने के लिए परिश्रम करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा बदल रही है। यह बात देशभर में मानी गई है और इसी के परिणामस्वरूप राज्य में 12 लाख बच्चों ने प्राइवेट विद्यालयों से निकलकर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है। हमने प्रदेश की शिक्षा को बदलने का काम एक चुनौती के रूप में किया है और यह काम आसान नहीं है। इस चुनौती पर सफलता हासिल करने में बच्चों के अभिभावकों, अध्यापकों, छोटे-बड़े अधिकारियों का भी हाथ है।
राजे ने प्रदेशभर के भामाशाहों का एक बार फिर धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वर्ष शिक्षा के लिए 100 करोड़ रुपए की सहायता राशि दानदाताओं से मिली है। जब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए ऐसे लोग राज्य सरकार की मदद करेंगे तो प्रदेश और देश को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार शिक्षा में बदलाव और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में आगे बढऩे के लिए 4 और 5 अगस्त को देश का सबसे बड़ा एजुकेशन फेस्टिवल जयपुर में आयोजित करने जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



