Advertisement
सेक्युलर सिविल कोड से समाज में बनेगा समानता का वातावरण : इंद्रेश कुमार

उन्होंने बांग्लादेश और कोलकाता की घटनाओं पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हुए उसे वापस प्राप्त करने का संकल्प दोहराया।
इंद्रेश कुमार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे अत्याचारों को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया।
इंद्रेश कुमार ने इस विषय पर कई भारतीय नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी और अखिलेश यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर इंद्रेश कुमार ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार के तहत हो रहे अत्याचारों के लिए ममता बनर्जी ही जिम्मेदार हैं।
इंद्रेश कुमार ने देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में भाईचारा, आपसी प्रेम, और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने इंद्रेश कुमार को राखी भी बांधी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


