secret treasures of workers and equal rights of disadvantaged people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज के खजाने पर मजदूर और पिछड़े लोगों का हक बराबर है:गौड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:21 AM (IST)
राज के खजाने पर मजदूर और पिछड़े लोगों का हक बराबर है:गौड़
बीकानेर। वार्ड न 40 खतुरिया कॉलोनी की कच्ची मजदूर बस्ती में शहर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जिसमे क्षेत्र के वासी बड़ी संख्या में उमड़े। मोहल्ले वासियों ने वोट लेने वाले जनप्रतिनिधि की उपेक्षा और जनसमस्याओं के प्रति बेरुखी और सार संभाल नहीं किये जाने पर गहरा रोष जताया । उन्होंने सडक़ सीवरेज, नालिया नहीं बनने की पीड़ा बताते हुए कहा की क्षेत्र में भामाशाह कार्ड, राशन कार्ड, मजदूर डायरी नहीं होने की शिकायत दर्ज करवाई। इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की राज के खजाने पर मजदूर और पिछड़े लोगों का हक बराबर है। सरकार की योजनाओं का लाभ उनतक पहुचना चाहिए। लोगों को आश्वस्त किया की वे उनकी समस्याओं को प्रशाशन और अधिकारीयों के समक्ष रख कर समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। अगर जरुरी हुआ तो लोगों के हक हकूक दिलवाने के लिए संघर्ष भी किया जाएगा। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग स्तर पर योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की प्रमुखता से शिकायत की गयी। इस अवसर पर विमला देवी, जशोदा, मुन्नी देवी, राकेश नट ने बताया की विधवा पैंशन वृद्धा पैंशन, विकलांग पैंशन, बी.पी.एल परिवार की लड़कियों की शादी जैसी सरकारी योजनाओं से भी आमजन को वंचित रहना पड़ रहा है। हज़ारी खान, शुभाष नट, राकेश, अनिल, अनवर अली ने बताया की मनमंदिर; कच्ची बस्ती क्षेत्र में 8 पोलों पर लाइट नहीं होने से रात्रि को असामाजिक तत्व शराब पीकर उत्पात मचाते है ।
इस सम्बन्ध में प्रशाशन को कई बार रोड लाइट लगाने की गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विमला के घर से शिव बाड़ी की खानो तक सडक़, सिविर लाइन व् नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी, पूर्व पार्षद एवं शहर उपाध्यक्ष कमला विश्नोई, राधा भार्गव, सपना तिवारी,विमला देवी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का दर्ज रजिस्टर करने में सहयोग किया।

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement