Advertisement
विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का हुआ आगाज

शिविर में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के द्वितीय चरण के पहले दिन मानसरोवर के वार्ड 77 में लगे कैम्प का निरीक्षण किया। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश कुमार ओला एवं नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ मौजूद रही।
टी. रविकान्त ने शिविर की व्यवस्थाऐं देखी, लाभार्थियों से संवाद किया शिविर में उपस्थित अधिकारियों से योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। टी.रविकान्त ने आधार अपडेशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत एवं हैल्थ चेकअप कैम्प के विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही लाभार्थी मन्जु राणा को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्षन किट भी प्रदान किया गैस, चूल्हा प्राप्त कर मन्जू राणा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
टी. रविकान्त ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसलिए इन सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना तथा यह सुनिश्चित करना हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित किया जावे।
स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश ओला ने शिविर में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिये।
मंगलवार को लगे कैम्प के अन्तर्गत कुल 562 से भी अधिक लोग लाभान्वित हुये। कैम्प में कुल 304 से अधिक लोगों ने हैल्थ चैक अप करवाया। पीएम उज्जवला योजना के तहत 17 लाभार्थी लाभान्वित हुए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 लाभार्थी लाभान्वित हुए। इसके साथ ही वहां उपस्थित आमजन को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई।
कैम्प के निरीक्षण के बाद प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त वीटी रोड़ स्थित अन्नपूर्णा रसोई पहुंचे। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर रहे लोगों से फीडबैक लिया। खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा तथा रसोई में जाकर निरीक्षण भी किया तथा उन्होंने कूपन सिस्टम, भोजन की थाली में मोटा अनाज शामिल किया जा रहा है या नहीं, भोजन की थाली का मैन्यू आदि की जानकारी ली।
आगामी दिनों में यहां आयोजित किया जायेगा शिविर :-
बुधवार को सामुदायिक केन्द्र, वरूण पथ, मानसरोवर वार्ड संख्या 73, मानसरोवर जोन कार्यालय वार्ड संख्या 82 को कैम्प आयोजित किया जायेगा। इसी के साथ गुरूवार को निमडी वाले बालाजी पत्रकार रोड़, मानसरोवर वार्ड संख्या 71, सिटी पार्क के सामने, मध्यम मार्ग मानसरोवर वार्ड संख्या 76 शुक्रवार को शिव कमलेश्वर पार्क, किरण पथ, विद्युत विभाग के सामने वार्ड संख्या 69, सामुदायिक केन्द्र, एस.एफ.एस. मानसरोवर वार्ड संख्या 84 शनिवार को महात्मा गांधी स्कूल, थड़ी मार्केट मानसरोवर वार्ड संख्या 75, वन्दे मातरम पार्क, कनक विहार कमला नेहरू नगर, अजमेर रोड़ वार्ड संख्या 66 में कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


