Advertisement
तलाशी अभियान-दूसरा दिन : पंजाब पुलिस ने राज्य भर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर की चैकिंग

यह अभियान डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही समय चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने सूँघने वाले कुत्तों की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली।
स्पैशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पैशल डीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, जो निजी तौर पर इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि सभी रेंज अफसरों, सीपीज़/ एसएसपीज़ को निजी तौर पर उक्त आपरेशन की निगरानी करने और गज़टिड रैंक के अधिकारी की निगरानी अधीन हरेक रेलवे स्टेशन /बस अड्डों पर कम से कम दो पुलिस टीमें तैनात करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा, हम सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती के साथ हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता के साथ पेश आएं।
उन्होंने कहा कि राज्य के अलग- अलग रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर शक्की व्यक्तियों की खोज करने के लिए राज्य भर में 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 350 से अधिक पुलिस टीमें तैनात की गई थीं जिससे लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के 106 रेलवे स्टेशनों और 178 बस अड्डों पर किये गए इस ऑपरेशन के दौरान 2841 व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
जि़क्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों की भी चौकिंग की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


