स्काउट्स ने किया स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 09:26 AM (IST)
प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नकोर में स्काउट्स द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नकोर में स्काउटर पुरुषोत्तम लाल मोड़ के नेतृत्व में विद्यालय के स्काउट्स ने विद्यालय परिसर व विद्यालय के आसपास गाजर घास, पॉलीथीन व अन्य कचरे को नष्ट किया। इसके पश्चात विद्यालय में स्वच्छता जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था प्रधान दयाल मोड़ की अध्यक्षता व एसएमसी अध्यक्ष गौतमलाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उमेश सैनी, ज्ञानप्रकाश कोदली, अमित जाट, कैलाशचन्द्र, गणपतलाल, बाबूलाल, फकीर चन्द आदि अध्यापक उपस्थित थे।