Scorpio overturn, 3 dead, four injured in Dholpur Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, चार जने घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 2:49 PM (IST)
स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, चार जने घायल
धौलपुर। जिले के बयाना बसेड़ी मार्ग पर आज एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 9 जनों में से तीन की मौत हो गई,जबकि चार जने घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना उस समय हुई जब स्कार्पियो में सवार माइन्स कलेक्शन ठेकेदार का स्टाफ बसेड़ी से बयाना होते हुए भरतपुर जा रहा था। बयाना मार्ग पर नहचोली के पास एक मोड़ पर तीव्र गति होने के कारण स्कार्पियो पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि तीन मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखबा दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement