khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 7:20 PM (IST)
भीलवाड़ा। जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को माडा योजना और बिखरी योजना के तहत स्कूली छात्राओं को 15 स्कूटियों का वितरण किया गया। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के सौजन्य से हुए वितरण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रमुख गजेन्द्र सिंह हाडा ने कहा कि स्कूली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मांडा योजना और बिखरी योजना के तहत स्कुटियां वितरण की जाती है। जिससे छात्राओं को विद्यालय जाने में कोई दिक्कत नहीं आए। साथ ही अन्य छात्राओं में भी पढाई को लेकर जागृति आए। इसी उद्देश्य को लेकर जिले की 15 छात्राओं को स्कूटी वितरण की गई। वहीं जहाजपुर से आई छात्रा मनीषा ने कहा कि मेरे 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत बने थे। जिसके कारण मुझे स्कूटी मिली।