School student stabbed to death, accuseds sister had tied Rakhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली छात्र की चाकूओ से गोदकर हत्या, आरोपी की बहन ने बांधी थी राखी

khaskhabar.com: रविवार, 17 सितम्बर 2023 7:22 PM (IST)
स्कूली छात्र की चाकूओ से गोदकर हत्या, आरोपी की बहन ने बांधी थी राखी
कोटा। बारां जिले के अंता थाना इलाके में शक के चलते हुए स्कूली छात्र पर चाकूओ से हमला करने के मामले में छात्र की कोटा एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल छात्र का एमबीएस अस्पताल में तीन दिन से उपचार चल रहा था। हरीश के भाई दिनेश ने पुलिस का जानकारी दी कि हरीश दसवी कक्षा में पढ़ता था, उसके साथ क्लास में एक लड़की भी पढ़ती थी। राखी से एक दिन पहले हरीश ने उस लड़की से क्लास में राखी बंधवाई थी। ऐसे में हरीश ने लड़की को भी गिफ्ट के तौर पर कुछ दिया था। लड़की के पास गिफ्ट देख उसके भाई गलत समझ गए और तब से वह हरीश से रंजिश रखे हुए थे। जिसके बाद हरीश पर चाकूओ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं अंता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement