School and college student participated in large noumber of chetna intercourse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेतना समागम में बड़ी संख्या में सम्मलित हुए स्कूल-कॉलेजों के छात्र

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 1:36 PM (IST)
चेतना समागम में बड़ी संख्या में सम्मलित हुए स्कूल-कॉलेजों के छात्र
श्री आनंदपुर साहिब। एसजीपीसी की तरफ से श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश पर्व को समर्पित बुधवार को सिख नौजवान चेतना समागम मनाया गया। जिसमें एसजीपीसी से संबंधित स्कूल एव कॉलेज ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सिखी को प्रफुल्लित करने के लिए दस्तार मुकाबले भी कराए गए। एसजीपीसी के अलग- अलग स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा श्री आनंदपुर साहिब से चेतना मार्च निकालते हुए केशगढ़ साहिब पहुंचे। केशगढ़ साहब पहुंच कर उन्होंने पहले दे शिवा वर मोहे गाकर समागम की शुरुआत की। गुरु के बाणे में सज कर आए विद्यार्थी एक अलौकिक ही छठा बिखेर रहे थे। एसजीपीसी के प्रधान कृपाल सिंह बडूंगर ने समागम की रसमीं शुरुआत की। इसमें मार्शल आर्ट एकेडमी ने प्रदर्शन किया और साथ ही युवा पीढ़ी में सिख धर्म के प्रति जागृत करने के लिए विस्तार मुकाबले भी करवाये गए।

[@ EXCLUSIVE: डिंपल यादव को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement