Advertisement
योजनाओं की हो सफलतम क्रियान्विति, अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करें : सुराणा

उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए कार्ययोजना बनाकर टीम के बेहतरीन प्रबंधन के साथ आवश्यक गतिविधियों को समयबद्ध संपादित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन गतिविधियों में राजनैतिक दलों की भागीदारी, बीएलओ के कार्यों, आईईसी एक्टिविटी के संबंध में व्यापक तैयारी रखें।
उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकरणों व संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से एनएफएसए आवेदनों के निस्तारण, नामांतकरण, सीमाज्ञान व विभाजन के आवेदनों के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, सीएम स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भौतिक सत्यापन, पीएम आवास ग्रामीण व शहरी, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना , ई— फाइल व ई—डाक पेंडेंसी व डिस्पोजल टाइम की समीक्षा कर समुचित निर्देश दिए।
ने राजस्व विभाग की गतिविधियों तथा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
सीईओ श्वेता कोचर ने शिविरों के डाटा की पोर्टल पर एंट्री, शिविरों की व्यवस्थाओं व रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीसीएफ वीरेन्द्र सिंह कृष्णिया, एसीईओ दुर्गा ढाका, चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


