नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में डेेंगू, चिकनगुनिया मामले में रिपोर्ट सौंपने में देरी को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि सत्येंद्र जैन ने जुर्माना से बचने के लिए 24 घंटे में हलफनामा दाखिल करने की बात कही, मगर सुप्रीम कोर्ट ने जैन के निवेदन को ठुकराते हुए जुर्माना लगा दिया।
इससे पहले, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की तरफ से दाखिल हलफनामे में हालात के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट की नाराजगी को देखते हुए दिल्ली के वकील ने सीलबंद लिफाफे में संबंधित अधिकारियों का नाम बताने की बात कही थी। बता दें कि