बता
दें कि मुंबई की सांताक्रूज सीट से भाजपा के टिकट पर 1990 में सिंह का
विधायक के तौर पर निर्वाचन हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। शिवसेना
सुप्रीमो बाल ठाकरे और भाजपा नेता प्रमोद महाजन ने कथित तौर पर हिंदू
राष्ट्र और हिंदुओं के नाम पर सिंह के लिए वोट मांगे थे। दतार ने पीठ से
कहा कि अगर कोई अन्य व्यक्ति जैसे कि इस मामले में दिवंगत बाल ठाकरे और
दिवंगत प्रमोद महाजन इस कानून में दिए गए इन आधारों पर वोट मांगते हैं तो
उम्मीदवार की ‘रजामंदी’ ली जानी चाहिए थी। दतार ने कहा कि कैंडिडेट और
धर्मगुरु के बीच की सांठगांठ को केवल धर्मगुरु को नोटिस जारी करके जाना जा
सकता था। उनका कहना था कि कानून के प्रावधानों के तहत, बिना यह जाने कि
धर्मगुरु ने प्रत्याशी की इजाजत ली थी या नहीं, कैंडिडेट को भ्रष्ट
क्रियाकलाप का दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सीनियर एडवोकेट ने कहा कि कथित
तौर पर उनके मुवक्किल के लिए अपील करने वाले दोनों राजनेता इस वक्त दुनिया
में नहीं हैं, इसलिए उनसे पूछताछ करना मुमकिन नहीं है।
धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकारसाउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज