SC asks, why not be clerics declared guilty for corrupt activities who seek vote?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बढ सकती है पार्टियों,धर्मगुरुओं की टेंशन

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 4:51 PM (IST)
बढ सकती है पार्टियों,धर्मगुरुओं की टेंशन
नई दिल्ली। दो दशक पुराने ‘हिन्दुत्व’ की परिभाषा संबंधित फैसले पर दोबारा से विचार कर रहे सुप्रीम कोर्ट की वृहत् बैंच ने बुधवार को ऐसा सवाल उठाया, जो पार्टियों और धर्मगुरुओं की टेंशन बढ़ा सकता है। कोर्ट ने जानना चाहा कि किसी खास पार्टी या उम्मीदवार के लिए मतदाताओं से वोट मांगने पर चुनाव नहीं लड़ रहे आध्यात्मिक नेताओं या धर्मगुरुओं को चुनाव कानून के तहत ‘भ्रष्ट क्रियाकलापों’ के लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है या नहीं? बता दें कि जनप्रतिनिधित्व कानून के सेक्शन 123(3) के तहत किसी प्रत्याशी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है अगर वह, उसका एजेंट या उससे रजामंदी लिया हुआ शख्स धर्म, जाति, संप्रदाय या भाषा के आधार पर चुनावी फायदा उठाता है। फिलहाल धर्मगुरुओं की ऐसी अपील को लेकर राजनीतिक पार्टियां इसके दायरे में नहीं आतीं। यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement