SBI cuts home loan interest rates steeply for new borrowers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SBI ने दिया तोहफा, घटाईं होम लोन की ब्याज दरें,जानें- किसको ज्यादा फायदा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 4:15 PM (IST)
SBI ने दिया तोहफा, घटाईं होम लोन की ब्याज दरें,जानें- किसको ज्यादा फायदा
नई दिल्ली। यदि आप अपना घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। एसबीआई ने सोमवार को ग्राहकों के लिए बड़ी छूट का ऐलान किया है। एसबीआई ने अपना होम लोन सस्ता कर दिया है। नई दरें 9 मई से लागू हो जाएगी। 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 0.25 पर्सेंट की कटौती की है। अब 30 लाख रुपये से कम होम लोन वाले ग्राहकों को 8.35 पर्सेंट ब्याज देना होगा। इससे पहले इन ग्राहकों को 8.60 प्रतिशत ब्याज देना होता था। एसबीआई ने सिर्फ कम लागत वाले होम लोन पर ही छूट नहीं दी है, बल्कि 30 लाख रुपये से ज्यादा रकम वालों के ब्याज में भी 0.10 पर्सेंट की कटौती की गई है। एसबीआई की इस छूट से नया घर खरीदने वाले ग्राहकों को काफी फायदा होगा। ये ब्याज दरें 9 मई से 31 जुलाई तक लागू होंगी। जानें-होम लोन में कितनी कटौती

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement