SBC Reservations: High power Committee by State Government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसबीसी आरक्षण: राज्य सरकार ने किया हाईपॉवर कमेटी का गठन

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 08:03 AM (IST)
एसबीसी आरक्षण: राज्य सरकार ने किया हाईपॉवर कमेटी का गठन
जयपुर। एसबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट द्वारा रोक के मामले में राज्य सरकार ने रिटायर्ड जज सुनील कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हाईपॉवर कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन करेगी और ओबीसी आयोग को रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही एसबीसी कैटेगरी के विकास के लिए सुझाव भी देगी। कमेटी में शिक्षाविद् व समाज शास्त्री डॉ. योगेश अटल व राजस्थान यूनिवर्सिटी के शिक्षक डॉ. राजीव सक्सेना सदस्य रहेंगे। डॉ. योगेश इससे पहले गुर्जर समाज के लिए बनी चौपड़ा कमेटी में भी सदस्य थे। समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। फिलहाल कमेटी के समक्ष कोई समय सीमा तय नहीं हुई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो बार गुर्जरों को आरक्षण दिया लेकिन दोनों बार हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अब सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाएगी और 15 जनवरी को गुर्जरों से वार्ता भी करेगी। उधर, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह व महामंत्री शैलेंद्र सिंह का कहना है कि कमेटी में एक भी पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति नहीं है। File Photo

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति  ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement