Advertisement
लालसोट में सावित्रीबाई फूले सर्किल का लोकार्पण, 24 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन

नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले सर्किल के निर्माण से नगर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. पी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम से पूर्व रामगढ़ पचवारा में सुशासन रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रैली के रूप में विधायक रामविलास मीणा को नगर में लाया गया, जहां उन्हें गजरा व फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
समारोह में शंभूलाल कुईवाला, हरकेश मटलाना, रामसिंह मीणा, सतपाल मीणा, सोनू बिनोरी, नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा , पूर्व चैयरमैन जगदीश सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी, विनोद कोराका, अनिल बुर्जा ,बलराम बैरवा, श्रीफूल मीणा ,पार्षद कन्हैया लाल सैनी, गोविंद नारायण सैनी, पार्षद जयप्रकाश सैनी सहित सैनी समाज केपदाधिकारी तथा सेकड़ो की तादाद में लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


