Advertisement
आगरा में संगीत की विरासत बचाने की पहल

पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। किसी समय में तानसेन और नौहर बाणी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध यह शहर संगीत की दृष्टि से अपनी पहचान खो रहा है। इस महोत्सव के जरिए उसी पहचान को वापस पाना मुख्य लक्ष्य है।
महोत्सव के आयोजक डी.के. सिंह ने आईएएनएस से कहा, आगरा का निवासी होने के नाते हम इस महोत्सव का आयोजन शहर के लोगों के लिए कर रहे हैं। विश्वभर में ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल के लिए प्रसिद्ध इस शहर में हम संगीत को फिर से जीवित करना चाहते हैं।
सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस महोत्सव का आयोजन हर साल होगा और अगले साल इसे दो दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि ताज नगरी में एक छोटे से गांव का निर्माण किया जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे कॉटेज बनाए जाएंगे। इसके लिए विश्वभर से साझेदारी की जा रही है। अगले साल इस समारोह में विश्वभर से 800 और देशभर से 1,000 कलाकारों के आने की उम्मीद की जा रही है।
आईएएनएस
[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


